Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जयंत चौधरी बने आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में लगी मुहर

Published

on

Loading

नई दिल्ली राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित की गई। मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह जी के कोरोना से हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मीटिंग में जयन्त चैधरी ने देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें इस महामारी को रोक पाने में नाकामयाब साबित हो रही हैं। संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीके को कम समय में पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों, जैसे- आशा वर्कर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाये, जिससे घर-घर तक टीकाकरण अभियान चलाया जा सके।

कोविन ऐप के माध्यम से टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन हेतु तकनीकी जानकारी के अभाव में आम जनता को परेशानी हो रही है। इस उद्देश्य के लिए कोई ऐसा तरीका अपनाया जाये जो आम आदमी के लिए सहज और सुलभ हो, क्योंकि हर व्यक्ति के पास कोविन ऐप डाउनलोड करने के लिए स्मार्ट फोन उपलब्ध नहीं है।

मीटिंग में चैधरी अजित सिंह के निधन से रिक्त हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु पार्टी महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी ने उपाध्यक्ष श्री जयन्त चैधरी जी का नाम प्रस्तावित किया। पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री मुंशीराम पाल ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया, जिसका राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

अध्यक्ष चुने जाने पर जयन्त चैधरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसान मसीहा श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह जी एवं चैधरी अजित सिंह जी के बताये रास्ते पर चलते हुए गांव-किसान के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने का संकल्प लिया।

जयन्त चैधरी जी ने अपील की कि कई अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चैधरी चरण सिंह जी एवं चैधरी अजित सिंह जी के साथ काम किया है। इस समय संकट की घड़ी में वे पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत बनायें।

मीटिंग में हाल ही में सम्पन्न उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों के साथ ही पार्टी संगठन पर भी चर्चा हुई। पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर संतोष व्यक्त किया गया। महाराष्ट्र, गोवा एवं गुजरात में में तूफानी चक्रवात से हुई क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।

जयन्त चैधरी ने पिछले छह माह से चल रहे संयुक्त किसान आन्दोलन का समर्थन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से 26 मई को भारी संख्या में धरने में भाग लेने को कहा। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह किसानों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधन निकाले।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयन्त चैधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों की तैयारी में तन-मन से जुट जाएं।

मीटिंग के अन्त में जयन्त चैधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने कहा कि हम सभी चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजित सिंह के बताए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पूर्ण करने हेतु जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल एवं उसकी नीतियों को गाँव -गाँव और गली -गली तक ले जाएँगे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending