Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान के उप विदेश मंत्री केंजी यामादा G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में करेंगे प्रतिभाग

Published

on

Japan Deputy Foreign Minister Kenji Yamada

Loading

टोक्यो/नई दिल्ली। जापान के उप विदेश मंत्री केंजी यामादा 1 मार्च से 3 मार्च तक दिल्ली में होने वाली G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। यह फैसला जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हयाशी के अपने भारत दौरे को रद्द करने के बाद आयी है।

बता दें कि जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हयाशी बुधवार से भारत में शुरू हो रही G20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसके पीछे जापान की संसद में बजट को लेकर होने वाली चर्चा वजह बताई जा रही है।

जापान में बढ़ गया था विवाद

सरकार के इस रवैये के बाद जापान में ही विवाद शुरू हो गया था। जापान के एक्सपर्ट का कहना था कि जब जापान, चीन के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा है और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत कर रहा है, ऐसे में विदेश मंत्री का जी20 की बैठक में हिस्सा नहीं लेना गलत संदेश देगा।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग भी होंगे शामिल

नई दिल्ली में जी20 की बैठक में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली, चीन के विदेश मंत्री किन गैंग, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल होंगे।

उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी G20 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों को संबोधित करेंगे और विश्व स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव के बारे में बात करेंगे।

कई देशों को किया अतिथि के रूप में आमंत्रित

भारत ने इस बैठक में भाग लेने के लिए कई देशों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इन देशों में नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending