Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जामुन वाली मस्जिद के 5 लोगों के खिलाफ धारा 188, 268, 270 में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading

दिल्ली के निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात के मरकज का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में सनसनी मच गई है। अब मरकज में आए लोगों की तलाशी भी शुरू हो गई है।

लखनऊ और बिजनौर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, तब्लीगी जमात के 08 धर्म प्रचारक नगीना की जामुन वाली मस्जिद में मिले थे, ये लोग इंडोनेशिया से आए थे। ये सभी धर्म प्रचारक इंडोनेशिया से पहले दिल्ली आए। इसके बाद ये दिल्ली से ओडिशा गए और इसके बाद 21 मार्च को नगीना की जामुन वाली मस्जिद में प्रचार करने पहुंचे थे। पुलिस ने सभी धर्म प्रचारक को जांच के लिए आईसोलेशन सेंटर भेज दिया है।

Corona : ‘हिटमैन’ ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 80 लाख रुपए

इसके साथ साथ मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जामुन वाली मस्जिद के 5 लोगों के खिलाफ धारा 188, 268, 270 व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending