Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू एवं कश्मीर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 5.5 डिग्री पहुंचा

Published

on

Loading

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू शहर में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। हमें पूरे जम्मू एवं कश्मीर में रात्रि तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।”

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कटरा स्थित माता वैष्णो देवी आधार शिविर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, बटोत में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बनिहाल में शून्य से 1.2 डिग्री और भदरवाह में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य के लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और लेह व करगिल में शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ नाम से जानी जाने वाली 40 दिनों की सर्द ऋतु की विशेष अवधि 21 दिसम्बर से शुरू हो रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending