Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जम्मू एवं कश्मीर : भारतीय सेना की टीम ने माउंट एवरेस्ट फतह किया

Published

on

जम्मू एवं कश्मीर : भारतीय सेना की टीम ने माउंट एवरेस्ट फतह किया

Loading

जम्मू एवं कश्मीर : भारतीय सेना की टीम ने माउंट एवरेस्ट फतह किया

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के एक अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने गुरुवार को माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया। शीतकालीन राजधानी जम्मू में गुरुवार को सेना के उधमपुर मुख्यालय नॉर्दर्न कमान के प्रवक्ता कर्नल एस.डी. गोस्वामी ने आईएएनएस को बताया, “भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने विषम मौसम परिस्थितियों के बावजूद आज सुबह 6.07 बजे माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया। उन्होंने यह नेपाल में आए भूकंप के दो साल के अंतराल के बाद किया है।”

उन्होंने कहा, “टीम की अगुवाई जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले के लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जामवाल ने की।”

प्रवक्ता ने कहा, “टीम में एक अधिकारी, एक जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) और पांच अन्य रैंक कर्मी शामिल हैं।”

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने टीम को बधाई दी है।

लेफ्टिनेंट कर्नल जामवाल एक प्रतिष्ठित पर्वतारोही हैं। वह पिछले साल 25 अप्रैल को नेपाल में आए 7.9 तीव्रता के भूकंप के दौरान एवरेस्ट के आधार शिविर में मौजूद थे।

नेपाल भूकंप के बाद 2015 में ही एवरेस्ट आधार शिविर में एक भूस्खलन हुआ था, जिसमें कई अभियान दलों के शिविर तबाह हो गए थे और 22 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही व स्थानीय शेरपा मारे गए थे। इसके अलावा 70 से ज्यादा अन्य लोग घायल हुए थे।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending