Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

इराकी सेना ने आईएस के गढ़ फालुजा को घेरा

Published

on

इराकी सेना, आईएस के गढ़ फालुजा शहर, अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना, लड़ाकू विमानों के समर्थन

Loading

इराकी सेना, आईएस के गढ़ फालुजा शहर, अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना, लड़ाकू विमानों के समर्थन

isis iraqi army

बगदाद| इराकी सेना ने शनिवार को फालुजा शहर के चारों ओर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और घमासान लड़ाई के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकियों के कब्जे से शहर के कुछ इलाकों को मुक्त करा लिया है। यह जानकारी एक सुरक्षा सूत्र ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सूत्र ने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों के समर्थन से सैनिकों ने फरात नदी के पश्चिमी भाग पर फिर से कब्जा जमाने के लिए सवेरे अभियान शुरू किया। यह नदी फालुजा के पश्चिमी भाग में बहती है। फालुजा इराक की राजधानी बगदाद से करीब 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

सूत्रों के अनुसार घमासान लड़ाई के बाद सुरक्षा बलों ने फालुजा शहर के पश्चिमी भाग में स्थित फलाहात इलाके पर फिर से कब्जा कर लिया और आईएस आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह भी बताया गया कि फरात नदी के पश्चिमी भाग से फालुजा शहर की तरफ बढ़ने के लिए सुरक्षा बलों के जवान आतंकियों के कब्जे वाले अल-हलब्सा इलाके की ओर बढ़ना जारी रखेंगे।

इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों और हश्द शाबी नाम से मशहूर मित्र देशों की अर्ध सैनिक इकाइयों ने भीषण लड़ाई के बाद फालुजा के पूर्वी भाग में अल-सुबायहात इलाके को आईएस आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस लड़ाई में कम से कम 15 आतंकी मारे गए और उनके एक कार बम समेत चार वाहन नष्ट कर दिए गए।

फालुजा शहर के दक्षिण में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आईएस आतंकियों के साथ भीषण लड़ाई के बाद अलशुहदा जिले के कुछ भागों पर कब्जा कर लिया और कुछ भवनों पर इराकी झंडे फहरा दिए थे। इसके बाद शनिवार को यह अभियान शुरू हुआ।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending