Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

IPL की मिस्ट्री गर्ल जिसने चुराया था लाखों लोगों का दिल, हो सकती हैं गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। IPL मिस्ट्री गर्ल राखी कपूर जिनकी खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा थे, वह आज जांच के घेरे में हैं। राखी कपूर येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की बेटी हैं। राखी IPL की मिस्ट्री गर्ल के रूप में चर्चा में आई थीं।

राखी कपूर का उठना बैठना बड़े-बड़े लोगों के साथ था जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई थीं। 2015 में आईपीएल के मैच के बाद प्रेजेंटेशन में देखा गया था। इसके बाद वह ट्विटर और फेसबुक पर छा गई थीं। लेकिन अब वह ईडी के शिकंजे में फंसती नजर आ रही हैं।

येस बैंक पर आरबीआई द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राणा कपूर से लगातार पूछताछ कर रही है। 15 घंटे लगातार पूछताछ करने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। राणा कपूर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

राणा कपूर, पत्नी बिंदू और तीन बेटियां राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर, राधा कपूर भी कथित रूप से कुछ कंपनियों से जुड़ी हैं, जिन्हें संदिग्ध रूप से कुछ रकम भेजी गई है।

राखी कपूर टंडन Yes Bank के सीईओ राणा कपूर की दूसरी बेटी हैं। उनकी मां का नाम बिंदू कपूर है. दो बहनें राधा और रोशनी हैं। वे 33 साल की हैं और शादीशुदा हैं।

कहा जाता है कि राखी कपूर टंडन येस बैंक की ब्रांड मैनेजमेंट और स्ट्रैटजी भी देखती थीं। राखी ने दिल्ली के बिजनेसमैन अलकेश टंडन से शादी की है, जिनका स्टील बैरन लक्ष्मी मित्तल से पारिवारिक संबंध है। उन्होंने अमेरिका में इन्वेस्टमेंट बैंकर की भी नौकरी की है। मैच के बाद हुई पार्टी में राखी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के साथ नजर आई थीं।

उनका अपना खुद एक बिजनेस है रूरल एग्री वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड।पिता के Yes Bank में सीईओ होने से वैसे भी वो वहां की उत्तराधिकारी जैसी ही थीं लेकिन फिर भी वो खुद का बिजनेस करना पसंद करती हैं। Yes Bank के कॉर्पोरेट फाइनेंस से रिटेल तक के सफर में उनकी अहम भूमिका रही है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending