Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

IPL में जुदा हुए धोनी-रैना; धोनी पुणे में, रैना को राजकोट ने खरीदा

Published

on

IPL में जुदा हुए धोनी-रैना; धोनी पुणे में, रैना को राजकोट ने खरीदा

Loading

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2016 की नीलामी में मंगलवार को भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिह धोनी को संजीव गोयनका की टीम पुणे में शामिल कर लिया गया है।

संजीव की पुणे फ्रेंचाइजी ने धोनी को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के मध्यमक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना को इंटेक्स मोबाइल्स की राजकोट की टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ राजकोट की टीम ने नीलामी में सफलतापूर्वक बोली लगाते हुए रवींद्र जडेजा (9.5 करोड़), न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (7.5 करोड़) और आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर (5.5 करोड़) को खरीद लिया है।

आईपीएल का नौवां संस्करण नौ अप्रैल, 2016 से शुरू होगा। रैना ने नीलामी के बाद मंगलवार को ट्वीट किया, “सुंदर शहर राजकोट के लिए खेलने के लिए उत्साहित हूं। नए सह-खिलाड़ियों से मिलने और गुजरात से मिलने वाले समर्थन का इंतजार कर रहा हूं।”

पुणे ने भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को ‘सैकेंड च्वाइस प्लेयर’ के रूप में टीम में शामिल किया है और इस टीम में उनके साथ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी होंगे। आईपीएल के नौवें संस्करण में शामिल दो नई टीमें पुणे और राजकोट को दो साल के लिए आईपीएल में शामिल किया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को दो साल तक निलंबित किए जाने के बाद नई टीमों को शामिल किया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending