Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल नीलामी : सबसे महंगे बिके वाटसन, युवी, मोरिस और मोहित ने मारी बाजी

Published

on

Loading

Shane-Watson-of-Rajasthan-Royals-in-action-during-the-match-between-Rajasthan-Royals-and-Royal-Challengers-Bangalore-22बेंगलुरू सबसे महंगे बिके। इसके अलावा युवराज सिंह, क्रिस मोरिस और मोहित शर्मा के लिए जबरदस्त बोली लगी। नीलामी में एरॉन फिंच और मार्टिन गुपटिल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला। वाटसन को रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा। वाटसन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

युवराज सात करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े। उनकी आधार कीमत दो करोड़ थी। वह सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। मोहित शर्मा, युवराज के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। मोहित को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मोहित की आधार कीमत 1.5 करोड़ रुपये थी।

सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में क्रिस मोरिस भी शामिल हैं। मोरिस, जिनकी आधार कीमत 50 लाख रुपये थी, को दिल्ली डेयरडेविल्स ने सात करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा इंग्लैंड के केविन पीटरसन (आधार कीमत 2 करोड़) को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 3.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

ड्वायन स्मिथ को गुजरात लायंस ने 2.3 करोड़, इशांत शर्मा को पुणे ने 3.8 करोड़, आशीष नेहरा को सनराइजर्स ने 5.5 करोड़, डेल स्टेन को गुजरात ने 2.3 करोड़, संजू सैमसन को दिल्ली ने 4.2 करोड़, जोस बटलर को मुम्बई ने 3.8 करोड़, दिनेश कार्तिक को गुजरात ने 2.3 करोड़, इरफान पठान को पुणे ने एक करोड़ में खरीदा।

कोलिन मुनरो को कोलकाता ने 30 लाख रुपये, स्टुअर्ट बिन्नी को बैंगलोर ने 2 करोड़, मिशेल मार्श को पुणे ने 4.8 करोड़, धवल कुलकर्णी को गुजरात ने दो करोड़, जॉन हेस्टिंग्स को कोलकाता ने 1.3 करोड़, प्रवीण कुमार को मुम्बई ने 2.5 करोड़ तथा प्रवीण ताम्बे को मुम्बई ने 2.5 करोड़ में खरीदा।

न्यूजीलैंड के टिम साउदी को गत चैम्पियन मुम्बई इंडियंस ने 2.5 करोड़ रुपये में खरीदा। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्राथवेट को डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को हैदारबाद ने 1.4 करोड़ रुपये में खरीदा। जयदेव उनादकट को कोलकाता ने 1.6 करोड़ में खरीदा।

केल एबोट को पंजाब ने 2.1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शरुआत करने वाले भारत के बरेंदर सरन को हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया, उनकी आधार कीमत 50 लाख रुपये थी। अभिमन्यु मिथुन, आर.पी सिंह को हैदराबाद और पुणे ने 30-30 लाख रुपये में खरीदा। आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बेंगलोर की टीम में 50 लाख की कीमत के साथ शामिल हुए।

इस नीलामी में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी रहे जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला, इनमें फिंच, गुपटिल, श्रीलंका के दिलकरत्ने दिलशान, आस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेले, माइकल हसी, जेम्स पेटिंसन, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर, डारेन सैमी, मार्लोन सैमुएल्स, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, न्यूजीलैंड के नाथन मैक्लम, इंग्लैंड के जोए बर्न्‍स, श्रीलंका के अजंता मेंडिस, थिसरा परेरा शामिल हैं।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending