Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल : मुम्बई के सामने 160 रनों की चुनौती

Published

on

आईपीएल 9, मुम्बई इंडियंस, 160 रनों की चुनौती, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स

Loading

आईपीएल 9, मुम्बई इंडियंस, 160 रनों की चुनौती, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स

पुणे| राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम ने रविवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के सामने 160 रनों की चुनौती रखी है। मुम्बई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और मेजबान टीम को निर्धारित 20 ओवरो में पांच विकेट पर 159 रनों पर सीमित कर दिया। सौरव तिवारी ने मेजबान टीम की ओर से सबसे अधिक 57 रन बनाए। इसके अलावा स्टीवन स्मिथ ने 45 रन जोड़े। तिवारी और स्मिथ ने आठ रन के कुल योग पर अजिंक्य रहाणे (4) का विकेट गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। स्मिथ 92 के कुल योग पर आउट हुए। स्मिथ ने 23 गेंदों की पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब (6) का विकेट 105 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद तिवारी ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (24) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए उपयोगी 33 रन जोड़े।

आईपीएल : 9

तिवारी का विकेट 138 के कुल योग पर गिरा। तिवारी ने 45 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान का विकेट 149 के कुल योग पर गिरा। कप्तान ने 24 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। थिसिरा परेरा ने नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 12 रन बनाए। मुम्बई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन सफलता पाई जबकि हरभजन सिंह और मिशेल मैकक्लानेघन को एक-एक विकेट मिला। पुणे अपने सात मुकाबलों में से पांच हार चुकी है। वहीं मुंबई की टीम चार मैच जीत कर तीसरे स्थान पर है। इससे पहले, दोनों टीमों आईपीएल के इस सत्र के उद्घाटन मुकाबले में आमने सामने हुई थीं जिसमें पुणे ने जीत हासिल की थी।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending