Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

इंडिगो उड़ान की मुंबई में आपात लैंडिंग

Published

on

इंडिगो उड़ान की मुंबई में आपात लैंडिंग

Loading

मुंबई| विमानन कंपनी ‘इंडिगो एयरलाइंस’ की दुबई-कालीकट उड़ान को एक यात्री के ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ के कारण गुरुवार को मुंबई में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यात्री को उसके ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ की वजह से हिरासत में ले लिया गया है।

माना जा रहा है कि उसने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पक्ष में नारे लगाए थे। हालांकि आरोपी ने इससे इनकार किया है।

हवाईअड्डा सूत्रों के मुताबिक, यात्री को सुबह लगभग 9.15 बजे हवाईअड्डा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। विमान करीब एक घंटे बाद ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ के आरोपी यात्री के बगैर उड़ा।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending