Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जम्मू-कश्मीर

भारतीय सेना को सैल्यूट, 5 किमी बर्फ में पैदल चलकर गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

Published

on

Indian Army help in kashmir

Loading

श्रीनगर। पिछले एक महीने में भारतीय सेना ने कश्मीर रीजन में लगभग 10 गर्भवती महिलाओं की जान बचाई, उन्हें अस्पताल पहुंचाया और देश की सुरक्षा के संकल्प को ना ही दोहराया बल्कि स्थानीय लोगों की भी मुसीबत में जान बचाई।

ऐसा ही आज भी भारतीय सेना ने बर्फ से घिरे कुपवाड़ा जिले में किया, जहां एक गर्भवती महिला को कंधे पर लादकर, 5 किलोमीटर बर्फ में पैदल चलकर को अस्पताल पहुंचाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

भारतीय सेना ने आपात कॉल का जवाब देते हुए आज 06 फरवरी को सुबह 11:00 बजे कालारूस ब्लॉक के बर्फ से ढके बड़ाखेत गांव से एक गर्भवती महिला को बचाया। सेना के शिविर को परिवार के सदस्यों से एक संकटपूर्ण कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक गर्भवती महिला की तत्काल चिकित्सा निकासी का अनुरोध किया गया, जिसकी हालत गंभीर थी।

भारी बर्फबारी के कारण सड़कें पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई थीं और बहुत फिसलन थी, कोई निजी वाहन या सेना का वाहन घर तक नहीं पहुंच सकता था क्योंकि सड़क संकरी, खड़ी, घुमावदार, फिसलन भरी और खतरनाक थी।

 

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, कालारूस सीओबी के बचाव और चिकित्सा दलों ने तुरंत संकट की सूचना का जवाब दिया और महिला को कंधों पर बिठाकर बर्फ से ढके हुए इलाके और लगातार बर्फबारी के बीच ले गए।

सैनिकों ने गर्भवती महिला को सूमो ब्रिज के पास 5 किमी तक एक स्ट्रेचर पर लिटा दिया, जहां मरीज को लेने के लिए एक एंबुलेंस तैयार थी। परिवार और डॉक्टरों ने उनकी त्वरित कार्रवाई और समय पर सहायता के लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलारूस पहुंचने पर तुरंत प्रसव प्रक्रिया शुरू हुई और एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ, मां और बच्चा ठीक  हैं। 5 किमी तक की कड़ी मेहनत के बाद सैनिकों की प्रतिबद्धता और जोश को देखकर परिवार की आंखों में आंसू आ गए।

निकासी में किसी भी तरह की देरी से मां और बच्चे दोनों के जीवन को खतरा होता। स्थानीय लोगों, डॉक्टरों द्वारा नि:स्वार्थ कार्य की व्यापक रूप से सराहना की गई और यह कुपवाड़ा में अवाम और भारतीय सेना के कनेक्ट का एक सच्चा उदाहरण है।

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस को झटका, भाजपा में शामिल हुईं पूर्व एमएलसी डॉ. शहनाज गनई

Published

on

Jammu Kashmir former MLC Dr. Shahnaz Ganai joins BJP

Loading

जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस की पूर्व एमएलसी डॉ. शहनाज गनई सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर के पार्टी प्रभारी तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने उनका भाजपा में स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं के लिए उनके काम की सराहना की।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शहनाज गनई का भाजपा में जाना नेशनल कांफ्रेंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस की पूर्व एमएलसी रह चुकी हैं। वह जम्मू संभाग के जिला पुंछ की रहने वाली हैं। शहनाज नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुलाम अहमद गनई की पुत्री हैं। उनकी पीर पंजाल क्षेत्र में पकड़ है।

2013 में पंचायत कोटा के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद के लिए चुनी गईं और 2018 में अपना कार्यकाल पूरा किया। गनई ने साल 2019 में नेकां से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही वह कई बार मोदी सरकार की योजनाओं के पक्ष में खड़ी नजर आईं थीं और इनके लिए मोदी सरकार की सरहाना कर चुकी हैं।

भाजपा में शामिल होने के दौरान शहनाज गनई ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकासात्मक प्रयासों ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र वर्तमान में बड़े पैमाने पर परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है क्योंकि शांति और विकास गतिविधियों ने नई गति पकड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘मैं आज इस भाव के लिए भाजपा नेतृत्व का बहुत आभारी हूं। मैं पीएम मोदी के विकासात्मक प्रयासों से बहुत प्रेरित हूं। देश बड़े पैमाने पर बदलाव देख रहा है जिसमें महिलाओं और किसानों का सशक्तिकरण शामिल है।

साथ ही जम्मू-कश्मीर में शांति और विकासात्मक गतिविधियों ने नई गति पकड़ी है। पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं और पहाड़ी समेत अन्य समुदायों को आरक्षण का लाभ मिला है।’ उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आगामी संसदीय चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए उत्सुक हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हैट्रिक मिलेगी।

Continue Reading

Trending