Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देशवासियों के लिए आई राहत भरी खबर, 4 महीनों बाद दर्ज किए गए इतने कम मामले

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के घटने बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। आंकड़ो के मुताबिक देश में किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन इन आकड़ो में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इस बीच देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। ताजा आंकड़ो पर अगर गौर करें तो बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में भारी गिरवाट देखने को मिली है। चार महीनों यह पहला मौका है जब इतनी कम संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 29 हजार 689 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 415 लोगों की मौत हो गई। वहीं 42 हजार, 363 लोग ठीक हुए हैं।

बता दें कि देश में रिकवरी रेट 97.39% पर पहुंचा गया है, जिनमें 3,06,21,469 मरीज ठीक हुए हैं। इस वक्त देश में 3,98,100 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि कुल मौत का आंकड़ा 4,21,382 पहुंच चुका है।  वहीं अब तक 44,19,12,395 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending