Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत में सजा काट 129 मछुआरे म्यांमार लौटे

Published

on

भारत में सजा काट 129 मछुआरे म्यांमार लौटे

Loading

भारत में सजा काट 129 मछुआरे म्यांमार लौटे

नेपीथा| भारत की जलसीमा में अवैध रूप से दाखिल होने के मामले में भारत में सजा काट रहे म्यांमार के 249 मछुआरों में से 129 सजा काटकर स्वदेश लौट आए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मछुआरों का पहला टोला लौट आया है। उनकी रिहाई भारतीय अधिकारियों के साथ चली कई दौर की बातचीत के बाद हुई है। इन मछुआरों को भारत के ओपन डिस्ट्रेस कैंप से हिरासत में लिया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि सजा काट कर लौटे मछुआरों का पहला टोला मंगलवार देर शाम यांगून अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। बाकी बचे मछुआरे गुरुवार को एक चार्टर्ड उड़ान से लौट आएंगे।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने म्यांमार के इन मछुआरों को उस वक्त हिरासत में लिया था, जब वे एक तूफान व इंजन फेल होने के चलते भारतीय जलसीमा में घुस आए थे।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending