Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में लगातार 12वें दिन कर्फ्यू जारी

Published

on

कश्मीर में लगातार 12वें दिन कर्फ्यू जारी

Loading

कश्मीर में लगातार 12वें दिन कर्फ्यू जारीश्रीनगर| कश्मीर घाटी में अलगाववादियों द्वारा बंद को अतिरिक्त तीन दिनों के लिए बढ़ा देने के मद्देनजर मंगलवार को लगातार 12वें दिन भी कर्फ्यू जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंगलवार को लगातार 12वें दिन भी घाटी के कई हिस्सों में कर्फ्यू जारी रहेगा।

अनंतनाग जिले के काजीगुंड क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर उग्र भीड़ के हमले के बाद सोमवार को दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में चार अन्य भी घायल हुए हैं।

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके दो सहयोगियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मौत के बाद से ही हिसा का माहौल है। इसमें 45 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 43 नागरिक और दो पुलिसकर्मी हैं।

प्रशासन ने घाटी में सभी मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी बंद कर दी है और मोबइल फोन पर कॉलिंग सुविधा भी बंद है।

भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के पोस्ट-पेड सेल फोन पर सीमित कॉल सेवा दी जारी है।

घाटी में पिछले तीन दिनों से किसी भी स्थानीय भाषा या अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र प्रकाशित नहीं हुआ है।

महबूबा मुफ्ती के सलाहकार अमिताभ मट्टू ने मीडिया को बताया कि समाचार पत्रों के प्रकाशन पर प्रतिंबध लगाने का फैसला मुख्यमंत्री के कहने पर नहीं लिया गया।

मट्टू ने कहा कि यह फैसला स्थानीय स्तर पर लिया गया है।

प्रशासन ने घाटी में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 25 जुलाई तक बंद रखे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending