Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

इन्साफ नहीं मिला तो इस्लाम छोड़ बन जाउंगी हिंदू- गर्भवती महिला ने लगाई गुहार

Published

on

mujaffarnagar news

Loading

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने अपने पति, देवर, जेठ और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि पति गैर मर्दों से पैसे लेकर यौन शोषण कराता है। देवर और जेठ ने भी उसके साथ रेप किया है।

महिला ने मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाते हुए गुहार लगाई है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू बन जाएगी। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

गर्भवती महिला ने मुजफ्फरनगर एसएसपी के कार्यालय पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत को सुना। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दहेज मांगने का भी लगाया आरोप

महिला बिजनौर के एक गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 5 साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका शौहर उसे दहेज को लेकर परेशान कर रहा था। मांग पूरी नहीं हुई तो उसने उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने कहा कि शौहर ने बाद में दबाव बनाना शुरू किया। गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि शौहर गैर मर्दों से पैसे लेकर यौन उत्पीड़न कराता है। मना करने पर मारपीट करता है।

ससुराल पक्ष पर भी उत्पीड़न का मामला

गर्भवती महिला का आरोप है कि शौहर के इस घिनौने काम में देवर, जेठ और ससुराल के अन्य सदस्य भी साथ देते हैं। इतना ही नहीं 6 महीने की गर्भावस्था के दौरान देवर और जेठ ने उसका रेप किया। इसके बाद उसका धैर्य जवाब दे गया।

महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सीनियर पुलिस अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि मोदी जी और योगी से मेरी अपील है कि मुझे इंसाफ दिलवाएं। जिन लोगों ने मेरे साथ इस प्रकार का व्यवहार किया है, उन्हें सजा मिले।

महिला ने कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिलता है तो मैं मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लूंगी। मैं बहुत परेशान हो गई हूं। मैं तीन महीने से पुलिस के चक्कर काट रही हूं।

मामले में सिटी एसपी सत्यनारायण प्रजापति ने महिला के आरोप दर्ज किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला का केस महिला थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतों पर जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending