Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

I.N.D.I. गठबंधन डेली सोप की तरह, मनोरंजन जारी रहेगा; सीएम हिमंत सरमा बोले- कांग्रेस को बाबर प्रिय

Published

on

Himanta Biswa Sarma

Loading

भुवनेश्वर।  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। हिमंत ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ने अपने पूरे जीवन में पाप किए हैं, उन्होंने राम मंदिर न बने इसके लिए कई साजिशें रचीं।

कांग्रेस को बाबर प्रिय

हिमंत ने कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर पाप किए, उनके लिए बाबर उन्हें प्रिय है और उन्हें बाबर के पास जाना अच्छा लगता है। हिमंत ने कहा कि कांग्रेस को राम के पास जाना नहीं सही लगता, क्योंकि वो पापी थे और पापी ही रहेंगे।

गांधी परिवार सबसे पहले बाबर को नमन करेगा

हिमंता ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर के लिए आमंत्रित करने का निर्णय गलत था और केवल भगवान राम में आस्था रखने वालों को ही आमंत्रित किया जाना चाहिए था। भगवान राम और बाबर के बीच, गांधी परिवार सबसे पहले बाबर को नमन करेगा।

INDI गठबंधन मनोरंजन करता रहेगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इंडी गठबंधन के संयोजक पद से इनकार करने पर असम के सीएम ने कहा कि विपक्षी गठबंधन एक डेली सोप की तरह है, जहां से मनोरंजन की खबरें आती रहेंगी। हिमंत ने कहा कि नीतीश ने एक समय कहा था कि वह संयोजक बनना चाहते हैं, अब कह रहे हैं कि वह नहीं बनना चाहते हैं, यह मनोरंजन की खबर आपको गठबंधन से मिलती रहेगी।

राम से अन्याय करने वाले लोगों को क्या न्याय देंगे

असम के मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी की भी आलोचना की और कहा कि जो व्यक्ति राम के साथ अन्याय करेगा वह भारत के साथ क्या न्याय करेगा?

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending