Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

Published

on

Milind Deora Resigned

Loading

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर लिखा- ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।’ मिलिंद ने आगे कहा कि मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं मिलिंद देवड़ा

बता दें कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही वह मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे।

मिलिंद देवड़ा ने जाहिर की थी नाराजगी

उल्लेखनीय है कि मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी सांसद रह चुके हैं। मुरली देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चार बार सांसद रहे थे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (UBT) द्वारा दावा ठोंका गया था। इसे लेकर मिलिंद देवड़ा ने नाराजगी जाहिर की थी। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट का देवड़ा परिवार ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है।

आज से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि मिलिंद देवड़ा ने ऐसे समय में पार्टी से इस्तीफा दिया है, जब आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है। इस यात्रा के नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending