Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल रोडवेजकर्मियों की हड़ताल

Published

on

हिमाचल रोडवेजकर्मियों की हड़ताल

Loading

हिमाचल रोडवेजकर्मियों की हड़ताल 

शिमला| हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों ने सोमवार रात से दो दिन की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एचआरटीसी के करीब 8,000 कर्मचारियों ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमन तथा पेंशन लाभों की मांगों को लेकर दो दिनी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।एचआरटीसी के पास 2,500 बसें हैं, जो राज्य के भीतर और बाहर चलती हैं।परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार रात तक चार्टर्ड और अन्य राज्यों की रोडवेज बसों का संचालन भी रोकने की चेतावनी दी है।परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी उचित मांगें मानी जाएंगी।हिमाचल रोडवेजकर्मियों की हड़ताल की चेतावनी से यहां होटल संचालकों में चिंता व्याप्त है, जिन्हें गर्मी से तपते मैदानी इलाकों से इस पहाड़ी क्षेत्र में अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।इस सीजन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला तथा आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे हैं। पर्यटकों की आमद अभी जारी है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending