Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का

Published

on

Stock market on red mark

Loading

नई दिल्ली। 18 जनवरी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीते दो दिन से बाजार लाल निशान पर है। इसकी वजह निवेशकों द्वारा बिकवाली है। वर्ष 2022 के बाद पहली बार कल सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा गिरा था। आज सुबह भी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ खुले हैं।

आज सेंसेक्स 523.06 अंक या 0.73 फीसदी गिरकर 70,977.70 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 153.70 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,418.30 पर पहुंच गया। खबर लिखते वक्त निफ्टी पर लगभग 1375 शेयर हरे और 876 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

निफ्टीपैक पर अदाणी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एलटीआईमाइंडट्री, पावर ग्रिड कॉर्प, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के स्टॉक लूजर है।

सेंसेक्स कंपनियों में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक टॉप गेनर रहे।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, शंघाई में गिरावट देखी गई जबकि सियोल, टोक्यो और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत चढ़कर 78.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 10,578.13 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

रुपये में गिरावट

आज भी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की गिरावट के साथ खुला है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया 83.16 पर खुली और सुबह के सौदों में ग्रीनबैक के मुकाबले 83.15 तक पहुंच गई और पिछले बंद के मुकाबले 1 पैसे की गिरावट पर कारोबार हुआ।

Continue Reading

बिजनेस

Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि अगर उसे उसे संदेशों के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वह भारत में अपनी सेवाएं बंद कर देगा। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की ओर से पेश एक वकील ने कहा कि लोग गोपनीयता के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं और सभी संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं।

व्हाट्सऐप का कहना है कि WhatsApp End-To-End Encryption फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर रखने का काम करता है। इस फीचर की वजह से ही मैसेज भेजने वाले और रिसीव करने वाले ही इस बात को जान सकते हैं कि आखिर मैसेज में क्या लिखा है। व्हाट्सऐप की तरफ से पेश हुए वकील तेजस करिया ने अदालत में बताया कि हम एक प्लेटफॉर्म के तौर पर भारत में काम कर रहे हैं। अगर हमें एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी फीचर को तोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है तो व्हाट्सऐप भारत छोड़कर चला जाएगा।

तेजस करिया का कहना है कि करोड़ों यूजर्स व्हाट्सऐप को इसके एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी फीचर की वजह से इस्तेमाल करते हैं। इस वक्त भारत में 40 करोड़ से ज्यादा व्हाट्सऐप यूजर्स हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी तर्क दिया है कि नियम न सिर्फ एन्क्रिप्शन बल्कि यूजर्स की प्राइवेसी को भी कमजोर बनाने का काम कर रहे हैं।

व्हाट्सऐप के वकील ने बताया कि भारत के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसा कोई नियम नहीं है। वहीं सरकार का पक्ष रखने वाले वकील कीर्तिमान सिंह ने नियमों का बचाव करते हुए कहा कि आज जैसा माहौल है उसे देखते हुए मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की जरूरत पर जोर दिया है। कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई अब 14 अगस्त को करेगा।

Continue Reading

Trending