Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हरियाणा सरकार भी चली ‘योगी’ की राह, ढहा दिया गैंगस्टर का अवैध निर्माण

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार भी अब उप्र की योगी सरकार की राह पर चल पड़ी है। राज्य के मानेसर नगर निगम ने शुक्रवार को गुरुग्राम के बाढ़गुर्जर गांव में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर द्वारा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई तीन मंजिला कोठी को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

नगर निगम का अमला गुरुवार को भी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचा था। टीम ने गैंगस्टर के मकान की दीवार को दो जेसीबी से तोड़ना शुरू किया। दीवार तोड़ दी गई, लेकिन तभी तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग पौने घंटे तक इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी, तो अमला वापस लौट गया था।

मानेसर नगर निगम के डीटीपी संजय कुमार ने बताया कि सूबे गुर्जर द्वारा बाढ़गुर्जर गांव में तीन हजार वर्ग गज कृषि भूमि पर बिना अनुमति के मकान का निर्माण किया गया था। उन्होंने बताया कि ये संपत्ति अवैध है इसलिए इसको तोड़ा जा रहा है। मानेसर नगर निगम ने इसके लिए नोटिस दिया है।

गैंगस्टर सूबे गुर्जर पर 42 मामले दर्ज

गैंगस्टर सूबे गुर्जर पर हत्या, फिरौती, हत्या के प्रयास सहित 42 अपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर पर हरियाणा पुलिस ने पांच लाख का इनाम भी घोषित किया था। कई सालों की मशक्कत के बाद सूबे गुर्जर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था। गुर्जर अभी भोंडसी जेल में बंद है।

सूबे गुर्जर ने गुरुग्राम, नूंह,रेवाड़ी, पलवल और दिल्ली में वारदात को अंजाम दिया है। मानेसर में हाईवे के पास सूबे गुर्जर की जमीन पर तत्कालीन एसटीएफ आईजी ने पुलिस चौकी खोल दी थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending