Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गैस रिसाव से लगी आग से छह लोग झुलसे

Published

on

गैस रिसाव से लगी आग, छह लोग झुलसे, हरदोई

Loading

गैस रिसाव से लगी आग, छह लोग झुलसे, हरदोई

हरदोई। चाय बनाने के लिए जलायी गयी गैस में रिसाव होने के कारण आग लग गयी जिससे एक ही परिवार के चार व दो रिस्तेदार झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली बेनीगंज के कस्बा बेनीगंज के मोहल्ला चमारन टोला में मंगलवार की सुबह मची चीख पुकार ने सनसनी फैला दी। शोर सुनकर पहुंचे  मोहल्ले वालों ने घर के अंदर आग और धुँआ देखा तो सहम गए। घर में लगी आग से एक ही परिवार के मूलचंद्र (45) उसकी पत्नी निर्मलादेवी (40) पुत्र जगदीश (18) पुत्री पूनम (15) के साथ मूलचंद्र का बहनोई कमलेश (30)  उसकी पुत्री रागनी (10) निवासी मवई थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ झुलस गए थे। सभी को इलाज क लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

चाय बनाने के लिए जलायी गयी थी गैस

मूलचंद्र के भाई नरेश ने बताया की उसका बहनोई व भांजी आई हुयी थी। मंगलवार की सुबह सभी लो एकत्र थे और चाय बनाने के लिए बड़े वाले गैस सिलेंडर के चूल्हे पर निर्मलादेवी ने बर्तन चढ़ाया और माचिस जलायी तो आग ने उसको लपेट लिया। एक के बाद सभी लोग आग की चपेट में आ गए। नरेश ने ही सिलेंडर को बहादुरी दिखाते हुए निकालकर खेतों की तरफ फेंक दिया। बताया पाइप पहले से ही लीक था जिसका पता किसी को नहीं चला।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending