Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोवा: दुष्कर्म आरोपी नाइजीरियाई पर पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे

Published

on

Loading

rape-clipart-ssd

पणजी। गोवा में पिछले सप्ताह 31 वर्षीया महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाइजीरियाई शख्स पर पूर्व में भी भारत में वीजा की मियाद खत्म होने के बावजूद रहने, दंगा-फसाद व हमला करने के मामले दर्ज हो चुके हैं। दुष्कर्म आरोपी केनेथ उप्वेगदा (41) को सोमवार को मुंबई के करीब पनवेल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को एक निचली अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने कहा, “केनेथ को 2013 में गोवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंगा-फसाद करने व व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हमारे रिकॉर्ड यह भी दिखाते हैं कि उस पर वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद देश में रहने के आरोप में 2012 में कलंगुट पुलिस स्थान में मामला दर्ज किया गया था।

केनेथ व उसके साथी पर 28 मई को चाकू की नोंक पर एक महिला को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने का आरोप है। उसका साथी फरार है। इस दुष्कर्म मामले से राज्य में आक्रोश व्याप्त है। पर्यटन मंत्री दिलीप पारूलेकर ने नाइजीरिया नागरिकों पर भारत की कानून व्यवस्था से विश्वासघात करने, देश में देर तक रुकने के लिए अपराधों को अंजाम देने और न्यायिक प्रक्रिया का एक ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending