Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

जालौन: छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मौके पर तमंचा छोड़कर भागे हमलावर  

Published

on

Girl student shot dead in Jalaun

Loading

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन से बड़ी घटना की खबर है। यहां पर दो बाइक सवारों ने छात्रा को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर हमलावर तमंचा छोड़कर भाग गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने थाने से 200 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार रोशनी अहिरवार आज सोमवार को एट के राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के आई हुई थी। जब वह परीक्षा देकर अपने घर वापिस जाने के लिए कोटरा तिराहे की तरफ जा रही थी। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तमंचा लेकर उसके पास पहुंचे। जिसमें एक युवक ने उसकी सिर पर तमंचे से गोली मार दी जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।

इलाके में फैली दहशत, बाजार हुआ बंद

सरेआम हुए इस गोलीकांड से इलाके में सनसनी फेल गई। मृत छात्रा की ऐंधा गांव की रहने वाली रोशनी अहिरवार (22) पुत्री मान सिंह अहिरवार के रूप में हुई। दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं कुछ लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े मगर पल्सर सवार युवक मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए।

थाने से 200 मीटर दूरी पर हुई घटना

घटना की जानकारी मिलते ही एट पुलिस मौके पर पहुंची, जो मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद इलाके का बाजार बंद हो गया, साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने जिस जगह घटना पर अंजाम दिया है वहां से थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending