Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

प्यार अँधा होता है, कितना?, प्यार में लड़की बनी लड़का और लड़की से की शादी, इतना

Published

on

Loading

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने लड़का बनकर लड़की से शादी कर ली। हालांकि समलैंगिक रिश्तों का ये खेल ज्यादा देर तक नहीं चल पाया और लड़की से लड़का बने शख्स का भेद खुल गया। लड़की के घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिंसक गई। लड़की के परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत थाने में की। फिलहाल, पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश कर रही है, मगर दोनों किसी की भी सुनने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं अब किसी भी कीमत पर अलग नहीं हो सकते।

यह पूरा मामला थाना एत्माउद्दोला इलाके का है। यहां टेडी बगिया का सोनी ने कार्तिक बनकर प्रीति नाम की युवती को प्रेम जांल में फंसाया। बताया जा रहा है कि इन दोनों की मुलाकात इलाके में ही हुई। प्रीति एक स्कूल में पढ़ाती थी और सोनी पास में जॉब करती थी।

दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो सोनी से कार्तिक बने शख्स ने प्रीति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि उनका पीछे लौटना मुमकिन नहीं था, इसके बार में प्रीति ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। दोनों ने सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर ली।

कार्तिक बनी लड़की का भेद तब खुला जब वह शादी के बाद प्रीति को विदा कराने आई। प्रीति के घरवालों ने कथित लड़के की पिटाई कर दी। इसी दौरान प्रीति अपने प्यार को बचाने के लिए छत से कूद गई।

इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के परिजनों को थाने ले आई। पुलिस दोनों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर हमें अलग किया गया तो हम आत्महत्या कर लेंगे।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending