Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

क्या अशोक गहलोत को भी मानहानि मामले में मिलेगी सजा? आज आ सकता है फैसला

Published

on

Gajendra Singh Shekhawat CM Gehlot

Loading

नई दिल्ली। सीएम अशोक गहलोत को समन जारी करने और मानहानि याचिका पर दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीएम गहलोत को समन जारी करने के आदेश पर आज फैसला आ सकता है। मानहानि केस की सुनवाई के बाद अब समन जारी होने हैं।

केस में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है। कोर्ट से समन जारी होता है, तो गहलोत को केस लड़ना पड़ेगा और कोर्ट के साथ सियासी मामला भी तूल पकड़ेगा।

कोर्ट केस खारिज करता है, तो गहलोत फिर से केन्द्रीय मंत्री शेखवात के खिलाफ आक्रामक हो सकते हैं और इसे चुनावी मुद्दा भी बना सकते हैं।

सीएम को समन जारी करने को लेकर आ सकता है फैसला

मामले की सुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से सीनियर एडवोकेट विकास पाहवा दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए। पाहवा ने तर्क दिया कि 2019 में दर्ज हुई FIR के मामले में सीएम गहलोत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

पाहवा ने कहा पूरे परिवार को ही अभियुक्त बता दिया। इस वजह से उनकी मानहानि हुई है और प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है। इसलिए सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलना चाहिए।

दिल्ली के एडीशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरप्रीत सिंह ने मामले में प्री-समन जमा करने और सबूतों को रिकॉर्ड पर लेकर 24 मार्च को समन जारी के मामले पर आदेश देने के लिए केस को लिस्टेड किया है। इसलिए आज समन को लेकर आदेश आ सकता है।

..तो कोई फर्क नहीं पड़ता

सीएम गहलोत ने हाल ही में जोधपुर दौरे के वक्त भी संजीवनी क्रेडिट सोसाइटी घोटाले के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इस सोसाइटी में गजेंद्र सिंह शेखावत की ही सब चलती है, वहीं सोसायटी में सब कुछ हैं। संजीवनी सोसाइटी में उनके और उनके परिवार के लेनदेन हुए हैं।

गहलोत ने कहा था कि- ‘मेरे खिलाफ उन्होंने मानहानि का केस कर दिया। मैं तो तैयार हूं भुगतने के लिए क्योंकि लाखों लोगों को अगर पैसा वापस मिलता है, तो मुझे क्या फर्क पड़ेगा। सजा भुगतने से लाखों लोगों का भला होता है, तो कोई फर्क नहीं पड़ता।’

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending