Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

उड़ते प्लेन में डरावनी घटना से सहमे लोग, एयरहोस्टेस अचानक छत से टकराई, वीडियो हुआ वायरल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोसोवो से स्विटजरलैंड जा रही फ्लाइट में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। यहां उड़ान के दौरान अचानक फ्लाइट बुरी तरह हिलने लगी और गर्म पानी सर्व कर रही एक एयर होस्टेस सीधे छत से जा टकराई।

सोशल मीडिया फ्लाइट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीबोगरीब घटना से फ्लाइट में बैठे लोग किस कदर डर गए हैं और भगवान को याद कर रहे हैं। फ्लाइट में टर्ब्युलेन्स इतना ज्यादा हुआ कि इससे विमान में सवार लोग ही जख्मी हो गए।

वीडियो देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया पर कुछ लोग फ्लाइट में भूत की बात कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस घटना के बारे में एक यात्री ने बताया कि टेकऑफ के करीब आधे घंटे बाद ही स्थिति खराब हो गई और करीब 5 मिनट तक यात्रियों को इसका सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यात्री चिल्लाने और रोने लगे। एक यात्री के सिर से खून निकलने लगा।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending