मुख्य समाचार
लखनऊः पीएम मोदी के फिट इंडिया कैंपेन में पत्रकारों ने की जमकर कसरत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही 13वीं यूपी स्टेट कुंगफू चैम्पियनशिप के समापन दिवस पर पत्रकारों के लिए खास तौर पर फिट पत्रकार–सुपरहिट पत्रकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डॉ. एसएम बोबडे, प्रेसिडेंट भारतीय कुंग फू संघ ने कहा कि हम लगातार भारत की कुंग फू कला को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जिसमें पत्रकारों के सहयोग की बहुत बड़ी भूमिका है। आज इस आयोजन में शामिल हुआ हर एक पत्रकार साथी बधाई का पात्र है।
इस विशेष आयोजन में यूपी के सैकड़ों पत्रकारों ने एक मंच पर एकत्रित होकर व्यायाम किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कैंपेन 2019 का हिस्सा भी बने। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसएम बोबडे, प्रेसिडेंट भारतीय कुंग फू संघ , चंद्रसेन वर्मा, उपाध्यक्ष भारतीय कुंग फू संघ और ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, हेड कोच – ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्टस् ने की।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रसेन वर्मा, उपाध्यक्ष भारतीय कुंग फू संघ ने कहा कि आज सभी पत्रकारों ने मिलकर पीएम मोदी के सपने (फिट इंडिया कैंपेन 2019) को साकार किया है। इतने बड़े स्तर पर पत्रकारों के लिए ऐसे आयोजन का होना एक बड़ी बात है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।
फिट पत्रकार – सुपरहिट पत्रकार कार्यक्रम में राजधानी के कई युवा पत्रकारों के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, हेड कोच – ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्टस् ने पत्रकारों को स्वस्थ्य रहने के लिए कई ज़रूरी व्यायाम शैलियों का अभ्यास कराया व उन्हें अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों को सम्मान स्वरूप एक-एक टीशर्ट व सर्टिफिकेट दिया गया। सभी पत्रकारों ने इस तरह के विशेष आयोजन के लिए तह-ए-दिल से बधाई दी है।
इसके साथ साथ उत्तर प्रदेश कुंगफू संघ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही यूपी स्टेट कुंग फू चैंपियनशिप के समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल5 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस