Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

मानस विवाद: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR, इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

Published

on

Swami Prasad Maurya

Loading

लखनऊ। रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले सपा एमएलसी व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। मौर्य के खिलाफ आज मंगलवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

स्वामी प्रसाद के खिलाफ ऐशबाग निवासी शिवेंद्र मिश्रा ने आईपीसी की धारा 295 ए,298, 504, 505(2),153 ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।

स्वामी प्रसाद सपा के भोंपू

विवादित बयान को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि स्वामी प्रसाद सपा के भोंपू हैं। अखिलेश यादव बताएं कि बयान पर उनका क्या मत है। इस बयान से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि अखिलेश यादव उनके बयान से सहमत नहीं हैं तो वह सपा से निष्कासित होंगे और यदि सहमत हैं तो स्वामी सपा में बने रहेंगे। सपा शासन में ही राम भक्तों पर गोलियां चलाईं गई थी। बिहार में लालू की पार्टी के नेता जो काम कर रहे हैं वही काम सपा के लोग कर रहे हैं।

क्या कहा था मौर्य ने

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ने कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। सरकार को इस बकवास ग्रंथ पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में मानस के एक अंश को उद्धृत करते हुए सपा नेता ने कहा, ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ हो, लेकिन वह ब्राह्मण है। उसको पूजनीय कहा गया है लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी हो, उसका सम्मान मत कीजिए। क्या यही धर्म है? जो धर्म हमारा सत्यानाश चाहता है, उसका सत्यानाश हो।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending