Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नए साल में कोरोना की नई लहर का डर, तेजी से फैल रहा जेएन.1 वेरिएंट; मिले 602 नए मामले

Published

on

Corona JN1 Variant

Loading

नई दिल्ली। देश में एक दिन पहले कोरोना के केसों में कमी दर्ज की गई थी, लेकिन आज एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में एक दिन के अंदर 602 नए केस सामने आए हैं।

देश में मिले 602 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 602 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4,440 हो गई है।

एक दिन पहले घटे कोरोना के केस

बता दें कि एक दिन पहले यानी दो जनवरी को 573 नए केस मिले थे, जबकि दो लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले 1 जनवरी को देश में 636 नए मामले सामने आए थे और तीन लोगों की कोरोना से जान गई थी।

कर्नाटक में कोरोना से एक की मौत

वहीं, कर्नाटक में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 24 घंटे में कुल 148 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मृतक की पहचान विजयनगर के 45 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है।

राज्य में 1144 एक्टिव मरीजों का चल रहा इलाज

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 7305 टेस्ट किए गए थे। कर्नाटक में मंगलवार तक कुल 1144 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। दो जनवरी तक बेंगलुरु ग्रामीण में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28 बताई गई, जबकि बेंगलुरु शहरी में यह संख्या 545 थी।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending