Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

30 सितंबर तक सभी लोग लगवा लें प्रीकॉशन डोज़, कोई न छूटने पाए: सीएम योगी

Published

on

Loading

लखनऊ। उप्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए टीकारण अभियान चलाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर योगी सरकार ने 75 दिन तक सभी को नि:शुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य के अनुरूप 6 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 3 करोड़ से अधिक वयस्कों ने वैक्सीन की सर्तकता (प्रीकॉशन) डोज लगवा ली है।

30 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान को प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर अपील की है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन के योग्य व्यक्ति समय पर प्रीकॉशन डोज लगवाएं और कोरोना के खिलाफ राज्य सरकार की मुहिम का हिस्सा बनें। गौरतलब है कि प्रदेश में 12 करोड़ वयस्कों को टीके की सतर्कता डोज लगाने के लिए 15 जुलाई से अभियान चलाया जा रहा है।

प्रीकॉशन डोज लेने में देवरिया अव्वल 

प्रदेश में प्रीकॉशन डोज लगवाने के लिए भी लोगों में उत्साह पहले जैसा ही है। अगर सबसे ज्यादा सतर्कता डोज की बात करें तो इस मामले में देवरिया जनपद सबसे आगे है। देवरिया में 6 सितंबर तक 35.35 प्रतिशत लोगों ने सतर्कता डोज लगवा ली है।

वहीं, महोबा (32.98 प्रतिशत), रायबरेली (32.60 प्रतिशत), मुजफ्फरनगर (32 प्रतिशत) और लखीमपुर खीरी (30.79 प्रतिशत) जैसे जनपद सतर्कता डोज लगवाने के मामले में शीर्ष 5 जनपदों में हैं। योगी सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग निशुल्क डोज के इस अभियान में शामिल हों, ताकि जिस तरह कोरोना के सबसे मुश्किल दौर में भी प्रदेश ने इस महामारी को पछाड़ा था, उसी तरह आगे भी प्रदेशवासी इस मुहिम में सबसे आगे रहें। उप्र, पूरे देश में सबसे ज्यादा टीके लगवाने वाला प्रदेश है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending