Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

भोपाल से सामने आई शर्मसार करने वाली घटना, लड़की को किया हिजाब उतरने पर मजबूर

Published

on

Loading

महिलाओं और धर्म को ले कर अक्सर देश में नई-नई घटनाएं उजागर होती रहती हैं। इन घटनाओं को देख कर दुःख भी होता है और गुस्से से खून भी खौल जाता है। मध्य प्रदेश के भोपाल से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लाचार लड़की रोते हुए अपना हिजाब उतारती नज़र आ रही है। लड़की की उस वक़्त की परिस्थिति को सोच कर भी दिलो देहल जाता है।

आरोपियों पर नहीं हुई करवाई, चेतावनी दे कर छोड़ा 

दरअसल भोपाल के इस्लाम नगर में एक लड़की एक लड़के के साथ स्कूटी पर सवार हो कर जा रही थी। तभी उन्हें कुछ लोगों ने जबरन रोक लिया। लोगों ने उस लड़की को अपना हिजाब और बुरखा उतरने पर मजबूर किया और उसे भला-बुरा भी कहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी उन लोगो ने बनाया जो की अब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने से चरों ओर गुस्सा फ़ैल रहा है। बता दें कि वीडियो में लोगों ने लड़की को समाज के लिए एक ‘अपमान’ बताया। उन्हें शक था की लड़का हिन्दू है और लड़की मुस्लिम, जिसके चलते उन्होंने उसे अपना हिजाब हटाने पर मजबूर कर दिया।

Also Read-सिंघु बॉर्डर हत्या मामले में दो निहंगों ने किया सरेंडर, माला पहन पहुंचे थाने

बता दें कि इस मामले में अब तक कोई पुलिस कंप्लेंट फाइल नहीं की गई है। वीडियो में नज़र आ रहे दो युवकों को पुलिस ने चेतावनी दे कर छोड़ दिया है। पुलिस अधिकारी RS वर्मा ने बताया ‘दोपहर में एक पुरुष और महिला इस्लाम नगर आए। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और हिजाब उतार कर चेहरा दिखाने को कहा. यह संदेह है कि लोगों का मानना ​​​​था कि आदमी हिंदू था और लड़की मुस्लिम थी।’ वर्मा ने कहा, “कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो में दिख रहे दो लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है, जिन्हें इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी गई थी।”

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending