Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

गर्मियों में फटते होंठों की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय  

Published

on

Dry Lips Remedies

Loading

नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही इसका प्रभाव हमारी त्वचा और सेहत पर भी पड़ने लगा है। गर्मियों में लोग अक्सर पानी की कमी की वजह से कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। फटे होंठ इन्हीं समस्याओं में से एक है। अगर आप भी गर्मियों के इस मौसम में फटते होंठों की समस्या की वजह से परेशान हैं, तो इन आसान से घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

नारियल का तेल

अगर आप फटे होंठों की समस्या से प्राकृतिक तरीके से निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल के मौजूद फैटी एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जो होंठों को प्राकृतिक रूप से मॉश्चराइजर का काम करता है। रोजाना इसे लगाने से आप फटे होंठों से छुटकारा पा सकते हैं।

शहद

कई औषधीय गुणों से भरपूर शहद सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा संबंधी कई समस्याओं में भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। अगर आप गर्मी में फटे होंठों की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट्रोलियम जेली और शहद मिलाकर होठों पर लगाने से फटे होठों में राहत मिलती है और आपके होंठ मुलायम भी होते हैं।

खीरा

गर्मियों के मौसम में लोग शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए खीरे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। करीब 90 फीसदी पानी से भरपूर खीरा सिर्फ हमारी सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी फटे होंठों से परेशान हैं, तो खीरे के रस को 10 से 15 मिनट अपने होठों पर लगाने से आपके होंठ मुलायम बनेंगे।

देसी घी

देसी घी से भी हमारी सेहत को काफी सारे फायदे मिलते हैं। गर्मियों में फटे होंठों की समस्या से भी देसी घी आपको छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आपको बस रोजाना सोते समय अपने होंठों पर देसी घी लगाना होगा। इसकी मदद से न सिर्फ आपके होंठ सॉफ्ट होंगे, बल्कि गुलाबी भी होने लगेंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending