Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान को उत्तर कोरिया को रोकना चाहिए : ट्रंप

Published

on

जापान, उत्तर कोरिया, वाशिंगटन, रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप

Loading

जापान, उत्तर कोरिया, वाशिंगटन, रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन| रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि जापान को उत्तर कोरिया रूपी खतरे को रोकने के लिए मदद के लिए अमेरिका की सेना का मुंह देखने की बजाय स्वयं को हथियारों से लैस करना चाहिए। ट्रंप ने शनिवार को विस्कॉन्सिन राज्य के वॉसौ में एक प्रचार कार्यक्रम में कहा, “उन्हें उत्तर कोरिया से अपनी हिजाफत स्वयं करने दें। वे संभवत: उनका काफी तेजी से सफाया करेंगे।” उन्होंने कहा, “आप जानते हैं कि अगर वे लड़े, तो यह बहुत खौफनाक बात होगी। खौफनाक, लेकिन अगर उन्हें करना है, तो करना है।”

ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के दो मजबूत सहयोगी देशों-जापान व दक्षिण कोरिया को यह सुझाव देकर चौंका दिया कि अमेरिका की सेना को उनके समुद्र तटों से हटा लेना चाहिए और उनकी जगह परमाणु हथियारों को देनी चाहिए। वर्तमान में जापान और दक्षिण कोरिया में अमेरिका के क्रमश: 54,000 और 28,500 सैनिक तैनात हैं। ट्रंप ने कहा, “हम पूरी दुनिया की रखवाली नहीं कर सकते। हम पर 19 डॉलर खरब का कर्ज है और यह बढ़कर 21 डॉलर खरब होने जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि कई नाटो देश ‘उपयुक्त योगदान’ नहीं दे रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending