Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राजघाट पहुंचकर ट्रंप-मेलानिया ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मंगलवार को नई दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

ट्रंप को वहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और 21 तोपों की सलामी भी दी गई। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे थे।

अहमदाबाद पहुंचकर उन्होंने मोटेरा स्टेडियम में 1 लाख लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

संबोधन के बाद ट्रंप अपनी पत्नी मिलानिया के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा रवाना हो गए। लगभग डेढ़ घंटे आगरा में रहने के बाद ट्रंप दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending