Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में बॉडी मसाजर का शव मिला

Published

on

टीकमगढ़,मध्य प्रदेश,गोली मारकर हत्या,हनुपुरा

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक युवक अपने आवास के निकट एक खाली पड़े प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र इस्सर (32) का शव सुबह करीब 7.30 बजे पश्चिमी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “धीरेंद्र के गुप्तांग को काटा गया है और उसके सिर पर किसी धारदार चीज से हमला किया गया है।”

अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला जान पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “हमने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के दोस्तों, परिचितों व परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।”

पुलिस ने कहा कि धीरेंद्र पेशे से एक बॉडी-मसाजर था।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending