Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दीपक शोधन का निधन

Published

on

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर, दीपक शोधन का निधन, फेफड़े के कैंसर से पीड़ित

Loading

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर, दीपक शोधन का निधन, फेफड़े के कैंसर से पीड़ित

Deepak Shodhan, with his wife Gauri in their home in Ahmedabad

नई दिल्ली| भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दीपक शोधन का निधन हो गया है। वह 87 साल के थे। शोधन का निधन अहमदाबाद स्थित उनके निवास पर हुआ। वह फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे। बीते साल फरवरी में शोधन के फेफड़े के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। शोधन का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। बाएं हाथ के आकर्षक बल्लेबाज शोधन ने भारत के लिए 1952 और 1953 में तीन टेस्ट मैच खेले और 60.33 के औसत से 181 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल है। शोधन ने कोलकाता में अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था। वह अपने करियर के पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज रहे हैं।

शोधन ने 25 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे मौके पर शतक लगाया था, जब भारत 179 रनों पर छह विकेट गंवा चुका था। आठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए शोधन जब 110 रन बनाकर आउट हुए तब तक भारत 397 रन बना चुका था। शोधन की बदौलत भारत ने 140 रनों की बढ़त हासिल की लेकिन वह मैच बराबरी पर समाप्त हुआ था। एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के बावजूद शोधन ने भारत के लिए सिर्फ तीन टेस्ट खेले। टेस्ट करियर समाप्त होने के बाद भी शोधन अगले 10 साल तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सक्रिय रहे। शोधन ने गुजरात और बड़ौदा के लिए रणजी ट्रॉफी खेला।

Continue Reading

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending