Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दबंग 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन करते दिखे सलमान खान

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर बुधवार शाम को रिलीज कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

फैंस दबंग 3 के ट्रेलर को अपने लिए दिवाली का तोहफा मान रहे हैं। ट्रेलर में सलमान खान एक बार फिर दमदार चुलबुल पांडेय के रोल में नजर आ रहे हैं।

वहीं सोनाक्षी सिन्हा बाकी दोनों फिल्मों की तरह ही उनकी पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा संजय मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

साई इस फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन इंप्रेसिव लग रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद भाईजान के फैंस की उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है।

फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी सलमान खान ने लिखी है वहीं सलमान इस बार एक्टिंग के साथ ही पथकथा लेखन में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं।

फिल्म का स्क्रीन्प्ले सलमान खान, प्रभुदेवा, दिलीप शुक्ला और आलोक उपाध्याय ने लिखा है। वहीं, दबंग और दबंग 2 की तरह साजिद-वाजिद की जोड़ी ने फिल्म को अपने संगीत से सजाया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending