Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अभी-अभीः हो जाइए सावधान इन राज्यों में आने वाला है महातूफान ‘सागर’!

Published

on

महातूफान

Loading

हाल ही में आए आंधी-तूफान ने देश के कई राज्यों में भयंकर तबाही मचाई। इस तूफान में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिसने भी यह तबाही का मंजर देखा उसकी रुह कांप गई। एक बार फिर से देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर-पश्चिम भारत में भारी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।

महातूफान

साभार इंटरनेट

वहीं चक्रवाती तूफान के लिए तमिलनाडु, केरल कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्ष्यद्वीप को अलर्ट जारी किया है। बता दें कि चक्रवाती तूफान सागर यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी-उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।

महातूफान

साभार इंटरनेट

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़े मजबूत होने और फिर पश्चिमी-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुंद्र में जाने के लिए मना किया गया है। दक्षि‍ण और पश्‍च‍िमी राज्‍यों के तटीय इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं।

अगले 24 घंटों में इनकी चपेट में अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य एवं दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों के आने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे यह कमजोर हो जाएगा। इस दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य एवं दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में अगले 24 घंटों में समुद्र में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। वहीं, राजस्थान में एक बार फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बिगड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी के मौसम में यह बदलाव होता ही है। लेकिन इस बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान और मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हालात बनने से मौसम लगातार खराब हो रहा है। विज्ञान की भाषा में लोकल क्लाउड सेल कहते हैं। कई बार एक से दो घंटे में ही आंधी तूफान का रूप ले लेता है। पूरे उत्तर भारत में ये स्थिति कई राज्यों में बन रही है।

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग की पहले की भी चेतावनी बिल्कुल सभी साबित हुईं थी ऐसे में आने वाले दो दिन में लोगों को भयंकर तूफान का सामना करना पड़ सकता है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending