Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारतीय रॉकेट के लांच की उल्टी गिनती शुरू

Published

on

Loading

चेन्नई| भारतीय रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-31 के लांच की 48 घंटों की उल्टी गिनती सोमवार सुबह 9.31 बजे शुरू हो गई। यह वर्ष 2016 में लांच होने वाला भारत का हपला रॉकेट है, जिसे 20 जनवरी की सुबह 9.31 बजे लांच किया जाना है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-31) के लांच के लिए 48 घंटे की उल्टी गिनती आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रॉकेट पोर्ट में शुरू हो गई है। यह अपने साथ भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली-आईआरएनएसएस-वनई लेकर जा रहा है।”

उम्मीद की जा रही है कि रॉकेट 1,425 किलोग्राम वजनी आईआरएनएसएस-वनई को उसकी कक्षा में स्थापित करेगा।

भारत अब तक चार क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह (आईआरएनएसएस-1ए, 1बी, 1सी और आईडी) लांच कर चुका है। इसका उद्देश्य देश तथा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सटीक स्थिति की सूचना उपलब्ध कराना है। इसका दायरा करीब 1,500 किलोमीटर में फैला है। ये प्रक्षेपण सात उपग्रहों के समूह के हिस्से के रूप में किए गए।

इसरो के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि यूं तो पूरी प्रणाली में नौ उपग्रह (सात कक्षा में और सहयोग के तौर पर दो भूतल पर) शामिल हैं, लेकिन नौवहन सेवाओं का संचालन चार उपग्रहों से भी हो सकता है।

प्रत्येक उपग्रह की लागत करीब 150 करोड़ रुपये और पीएसएलवी-एक्सएल संस्करण रॉकेट की लागत करीब 130 करोड़ रुपये है। सात रॉकेटों पर करीब 910 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

सातों उपग्रहों के पूरे आईआरएनएसएस समूह को 2016 में पूरा करने की योजना है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending