Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

24 घंटे में भारत में कोरोना के 796 नए मामले, संख्या बढ़कर हुई 9125

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9152 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 796 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े स्वास्थ मंत्रालय ने सोमवार को जारी किए।

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि एक दिन में 141 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अबतक कुल 857 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं, 308 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 15 राज्यों के 25 जिलों में कोरोना के केस आने बंद हो गए हैं।

इनमें शुरू में कई पॉजिटिव केस आए थे। नेशनल कैडेट कोर्ड की भी मदद ली जा रही है. अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने वॉलंटियर किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि जान भी है जहान भी है। अब तक 30 करोड़ से अधिक लोगों को 28256 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

नेशनल

सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के करीबी मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद ने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का कानून तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि कर्नाटक में उनकी कांग्रेस की सरकार है और उन्हें तत्काल ऐसे लोगों को गोली मारने का कानून बना देना चाहिए।

कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और सिद्दारमैया मुख्यमंत्री हैं। जमीर अहमद ऐसे पहले मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को गोली मारने का कानून बनाने की मांग है, बल्कि इससे पहले कर्नाटक के कृषि मंत्री ने भी इसी तरह की बात की थी।

पिछले दिनों कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों से निपटने के लिए कानून की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी राय में भारत विरोधी नारे लगाने और गलत बोलने या फिर पाकिस्तान के समर्थन में वाले लोगों के खिलाफ शूट एट साइट कानून लागू होना चाहिए।

Continue Reading

Trending