Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस को हल्के में ले रहे हैं भारतीय! सर्वे में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से फैलना शुरू हो गया है। देश में इस खतरनाक वायरस से अबतक 511 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं इससे मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।

इस बीच एक हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। ताजा सर्वे के मुताबिक 60 फीसदी भारतीय मानते हैं कि कोविड-19 को हौव्वे की तरह लिया जा रहा है। खासतौर पर ऐसे में जबकि भारत में सोमवार तक इस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 400 बताई गई थी।

आईएएनएस-सीवोटर गैलप इंटरनेशनल एसोसएिशन कोरोना ट्रैकर -1 की रिपोर्ट में दुनिया भर के 22 देशों में 20 हजार लोगों के बीच की गई सर्वे के आधार पर यह बात कही गई है।

लोगों से कोरोना के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि कोरोना के खतरे को हौव्वा बनाकर पेश किया गया है। 42 फीसदी भारतीय इस विचार से मजबूते से सहमत नजर आए जबकि 12 फीसदी इससे सिर्फ सहमत नजर आए।” कुल 35 फीसदी लोगों का मानना है कि वे इस विचार से सहमत नहीं हैं।

इसी तरह 29 फीसदी इटलीवासी, 62 फीसदी पाकिस्तानी, 17 फीसदी फ्रेंच, 26 फीसदी ब्रिटिश और 55 फीसदी अमेरिकी लोग इस विचार से सहमत नजर आए। कोविड-19 से दुनिया भर में करीब 15 हजार लोगों की मौत हुई है। भारत में इससे मलने वालों की संख्या सात बताई जा रही है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending