Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई रिपोर्ट, जानकर होगी खुशी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस को प्रकोप पर रोक लगाने के लिए भारत 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन है। भारत में अबतक कुल 656 कोरोना के केस पाए गए हैं जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 से ज्यादा हो गई है।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। मंत्रालय की नई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सिर्फ 42 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रालय की ओर से कहा गया कि  13 लोगों की मौत हो चुकी है और 649 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कोरोना के मामले के लिए डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का काम लगभग 17 राज्यों में शुरू हो गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending