अन्तर्राष्ट्रीय
कोरोनाः इन 3 देशों में कहर नहीं बरपा सका खतरनाक वायरस, 5 से भी कम हैं मरीज
नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से लोगों की अपनी चपेट में ले रहा है। इससे अब तक 1 लाख 19 हजार लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं, 19 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दुनिया का सबसे ताकतवार देश अमेरिका भी इसके आगे बेबस नजर आ रहा है।
यहां मरने वालों की संख्या 23 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। अमेरिका के बाद कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही इटली और स्पेन में मचाई है।
इटली में मरने वाले लोगों की संख्या 20 हजार से ज्यादा है वहीं स्पेन में 18 हजार के ज्यादा लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच आज हम आपको ऐसे 3 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इस वायरस से बहुत कम लोग संक्रमित हुए हैं।
यमन
इस लिस्ट में पहला नाम यमन का आता है। यमन में अबतक केवल एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। कुछ दिनों पहले यहां की सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की थी।
कोरोना का पहला केस मिलने के बाद शख्स को आइसोलेशन में भेज दिया गया था साथ ही उसके साथ मिल-जुलने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया था।
पापुआ न्यू गिनी
यहां भी कोरोना के मरीज बहुत कम पाए गए हैं। पापुआ न्यू गिनी में कोरोना के केवल 2 ही पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस वायरस से यहां किसी की भी मौत की खबर नहीं है।
साउथ सूडान
साउथ सूडान में कोरोना वायरस का फैलाव अब तक बहुत कम देखने को मिला है। यहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या चार है।
वहीं, अब तक यह वायरस यहां किसी की जान नहीं ले सका है। बता दें कि साल 2011 में यह देश सूडान से अलग हो गया था। इसके लिए दक्षिणी सूडान के लोगों ने बड़े पैमाने पर मतदान किया था।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
बिजनेस3 days ago
Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो
-
नेशनल3 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
प्रादेशिक3 days ago
बिहार: दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत