Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, डॉ एंथनी फाउची ने कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के नए मामले में इजाफा देखने को मिला है। बीते कई दिनों से यहां कोरोना के मामले 1 लाख से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में यहां 120,945 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 599 लोगों से ज़्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा दर्ज हुआ है। बता दें कि वैक्सीन की सेकेंड डोज लगने के बाद अमेरिकी गवर्नमेंट ने लोगों को मास्क फ्री रहने की अनुमति दे दी थी।

लेकिन डेल्टा वैरिएंट वक्सीनेटेड लोगों को भी टारगेट कर रहा है। इस बार का वैरिएंट पिछले वैरिएंट्स से भी ज़्यादा शक्तिशाली है। कोरोना के बढ़ते मामलों से अमेरिका में थर्ड वेव आने की आशंका बढ़ गई है।

गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका देश है। यहां अब तक 3 करोड़ 63 लाख से ज्यादा लोगों को यह खतरनाक वायरस अपना शिकार बना चुका है। इस देश में कोरोना से 6 लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका के टॉप कोरोना वायरस सलाहकार डॉ एंथोनी फाउची ने बड़ी संख्या में कोविड के मरीजों के सामने आने के बाद चिंता जाहिर की है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि देश में कोविड -19 मामले दोगुने हो सकते हैं क्योंकि यहां डेल्टा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फाउची ने कहा, अगर देश में कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो सर्दियों तक अमेरिका में वायरस का प्रकोप देखने को मिलेगा।

फाउची ने कहा, “हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि टीकाकरण करवा चुके लोग भी इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। वे इसे दूसरो तक फैला सकते हैं।कई मामलों में लोगों में इसके लक्षण नहीं दिख रहे हैं या लोग बेहद कम लक्षणों का सामना कर रहे हैं। इस समय हम एक बिल्कुल अलग वायरस से निपट रहे हैं।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending