Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में 2 लोगों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत के कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सभी की आखिरी उम्मीद अब कोरोना की वैक्सीन पर आकर रुक गई है। जहां रूस ने कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया है तो वहीँ भारत में भी आक्सफोर्ड की कोविशील्ड वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है।

यहां दो 2 लोगों को इसकी पहली डोज दी गई। इनमें से एक 48 साल का वॉलंटियर पुणे के एक निजी अस्पताल में गायनाकोलॉजिस्ट है जबकि दूसरा वॉलंटियर 32 साल का एक डॉक्टरेट है जो एक निजी कंपनी में काम करता है। अस्पताल ने कहा है कि जिन दो लोगों को ऑक्सफोर्ड की ओर से बनाया गया कोविड-19 का टीका लगाया गया था उनके स्वास्थ्य संबंधी अहम मानक सामान्य हैं।

वैक्सीन की पहली डोज 32 साल के वॉलंटियर को बुधवार को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर दी गई जबकि दूसरे वॉलंटियर को ये वैक्सीन 15 मिनट बाद 1 बजकर 50 मिनट पर दी गई। ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड वैक्सीन का डोज लेने वाला 48 साल का गायनाकोलॉजिस्ट दस साल पहले भी स्वाइन फ्लू की वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में वॉलंटियर के तौर पर हिस्सा ले चुका है।

वैक्सीन की डोज लेने वाले गायनाकोलॉजिस्ट ने कहा, ‘मैं इस ट्रायल में भाग लेते समय उत्साहित नहीं महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैंने इस वायरस से कई लोगों को मरते देखा है। वैक्सीन ही इस वायरस से लड़ने का एकमात्र तरीका है।

#corona #vaccine #oxfordvaccine

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending