Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कोरोना पर बनी फिल्म के एक्टर की बेटी को वायरस ने बनाया शिकार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैलकर कहर बरपा रहा है। तेजी से फैलने वाली इस जानलेवा बीमारी ने अब तक लागों की जान ले ली है। आम आदमी हो या कोई सेलेब्रिटी इस वायरस की चपेट में हर कोई आ जा रहा है।

अब इसी सूची में एक्टर मेट डेमन की बड़ी बेटी ऐलेक्सिया का नाम भी शामिल हो गया है। एक इंटरव्यू में मैट डेमन ने इस बात का खुलासा किया है।  उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी न्यूयॉर्क में हैं और कोरोना वायरस का शिकार बन चुकी हैं।

उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इस बारे में मैट ने कहा था- Alexia न्यूयॉर्क सिटी में है और वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अब वो ठीक है। डेमन ने इंटरव्यू में ये भी बताया है कि उनकी बेटी के अलावा एक रूममेट को भी कोरोना हो गया था।

अभी इस समय मेट डेमन आयरलैंड में है और लॉकडाउन के चलते वहीं अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वहीं उनकी बेटी न्यूयॉर्क सिटी में हैं। महीने के अंत में मेट डेमन अपनी बेटी से मिल सकते हैं।

बता दें कि मेट डेमन वही कलाकार हैं जिन्होंने साल 2011 की फिल्म कंटेजन में बतौर एक्टर काम किया था। इस फिल्म में कोरोना वायरस के बारे में काफी डिटेल में दिखाया गया था।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending