Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारतीय संस्कृति से नफरत करती है कांग्रेस: सेंगोल विवाद पर बोले अमित शाह

Published

on

Congress hates Indian culture Amit Shah on Sengol controversy

Loading

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन और उसमें रखे जाने वाले सेंगोल पर हुए विवाद के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से नफरत करती है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा पंडित नेहरू को एक सेंगोल दिया गया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे ‘छड़ी’ के रूप में एक संग्रहालय में भेज दिया।

शाह ने कहा, “अब, कांग्रेस ने एक और शर्मनाक हरकत की है। पवित्र शैव मठ, थिरुववदुथुराई अधीनम ने खुद भारत की आजादी के समय सेंगोल के महत्व के बारे में बात की थी।” कांग्रेस “अधिनम के इतिहास को बोगस बता रही है। कांग्रेस को उनके व्यवहार पर विचार करने की आवश्यकता है”।

कांग्रेस ने सेंगोल पर दावे को बताया फर्जी

इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को दावा किया कि लॉर्ड माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और जवाहरलाल नेहरू द्वारा सेंगोल को अंग्रेजों द्वारा भारत में सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में वर्णित करने का कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं है।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने के बाद सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास स्थापित किया जाएगा। कांग्रेस सहित 21 विपक्षी दलों द्वारा इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया जा रहा है।

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध के बीच, शाह ने कहा कि कांग्रेस को अपने व्यवहार पर “चिंतन” करने की आवश्यकता है क्योंकि उन्होंने पार्टी के इस दावे का खंडन किया कि सेंगोल के 1947 में अंग्रेजों द्वारा भारत को सत्ता का हस्तांतरण करने का प्रतीक होने का कोई सबूत नहीं था।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending