Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फोन कर अश्लील बातें करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लड़कियों ने जूतों से पीटा

Published

on

Loading

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज । मिश्रा की छेड़खानी से तंग आकर लड़कियों ने आज उसे जमकर धुना। इसका पिटाई वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इसकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ फोटो भी इस समय सोशल मीडिया पर घूम रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जालौन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा 2 लड़कियों को लगातार छेड़ते थे। लोकेशन ट्रैक करते थे और फोन कर अश्लील बातें करते थे। इससे परेशान होकर लड़कियों ने चप्पलों से इस कांग्रेसी नेता की पिटाई की। कपड़े फाड़े और जमीन पर नाक रगड़वाकर मांफी मंगवाई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेता को पीटने वाली लड़की का कहना है कि हम इससे परेशान हो गए थे। हमनें इसकी शिकायत कांग्रेस के सीनियर नेता अजय कुमार लल्लू से की तो वो ताल मटोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने आरोपी नेता को मिलने के लिए बुलाया और उनके आने पर उनकी जूतों से पिटाई कर दी।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending