Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

यूपी में अब अतीत हो गए माफिया और अपराधी, आज भयमुक्त माहौल: सीएम योगी

Published

on

cm yogi saharanpur

Loading

सहारनपुर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नगर निकाय चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से किया। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए, आज यूपी में भयमुक्त माहौल है।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।

कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को 1-1 शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया।

प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं।

विकास के लिए तीसरे इंजन की जरूरत

उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी और मां बाला सुंदरी की पावन धरा से मैं आज निकाय चुनाव का शंखनाद करने आया हूं। केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार डबल इंजन से विकास कार्य करा रही है, लेकिन अब शहरों और कस्बों के विकास के लिए तीसरे इंजन की भी जरूरत है।

इसलिए विकास की गति ट्रिपल इंजन से हो इसके लिए निकाय चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजय बनाकर विकास की गति को बढ़ाना होगा।

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए पहुंचे। यहां वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के के आह्वान पर भाजपा की सरकार बनी और आज पश्चिमी उप्र में कर्फ्यू नहीं लगता आज कांवड़ यात्रा निकलती है।

कहा कि आज दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं, बल्कि गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई। मैंने कहा कि बेफिक्र होकर काम करिए। मैं माताओं और बहनों का आभारी है जिन्होंने सुरक्षा की गारंटी की बात पर कमल के फूल पर मतदान किया। 10 मार्च 2022 को जब ईवीएम खोलेंगे तो कमल ही कमल नजर आएगा।

मैंने कहा थी गर्मी शांत हो जाएगी, वैसे भी मौसम बहुत सुहावना हो गया है। गुंडा टैक्स वसूली करने वाले न जाने कहा चले गए कोई नहीं जानता। कोई आंसू बहाने वाला थी नहीं है। आज कांधला, कैराना की रौनक अलग ही नजर आती है।

पहले होती थी गुंडा टैक्स की वसूली

सीएम योगी ने कहा कि याद करिए पहले शामली की क्या स्थिती रहती थी। कैराना से व्यापारियों का पलायान, नौजवानों को रोजगार नहीं थी। व्यापार पर जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी।

आज कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है

उन्होंने कहा पीएम मोदी के आह्वान पर भाजपा की सरकार बनी और आज पश्चिमी उप्र में कर्फ्यू नहीं लगता आज कांवड़ यात्रा निकलती है। आज दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं, बल्कि गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई।

सीएम योगी ने कहा मैंने कहा कि बेफिक्र होकर काम करिए। मैं माताओं और बहनों का आभारी है जिन्होंने सुरक्षा की गारंटी की बात पर कमल के फूल पर मतदान किया। मैंने कहा था कि 10 मार्च 2022 को जब ईवीएम खोलेंगे तो कमल ही कमल नजर आएगा।

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। डीएम-एसपी ने दोनों हेलीपैड का दौरा कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।

खेड़ी बैरागी में कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘वैदिक कालीन स्मृतियों को संजोए जनपद सहारनपुर, शामली एवं अमरोहा के पुरुषार्थी और राष्ट्रवादी जन के मध्य आज मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। ऐसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उर्वर वसुधा के विकासवादी, उद्यमशील एवं रचनाधर्मी मानस से संवाद हेतु मैं अत्यंत उत्सुक हूं।’

बाबा शेरनाथ ने दिया था मुख्यमंत्री को निमंत्रण

खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है। योगी रोहताश ने बताया कि बाबा शेरनाथ ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था। जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।

भंडारे के लिए रसगुल्ले किए गए तैयार

बाबा न्यादर दास की जयंती पर भंडारे के लिए पिछले कई दिन से तैयारी चल रही हैं। रविवार को रसगुल्ले बनाए गए। भंडारे में पूरी और सब्जी का प्रसाद नाथ संप्रदाय के संत और ग्रामीण ग्रहण करेंगे।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending